भारत

पत्नी से परेशान युवक रेलवे ट्रैक पर मरने पहुंचा, पुलिस को कॉल कर बोला- मरने के बाद सजा देना, फिर...

jantaserishta.com
11 Jan 2022 9:40 AM IST
पत्नी से परेशान युवक रेलवे ट्रैक पर मरने पहुंचा, पुलिस को कॉल कर बोला- मरने के बाद सजा देना, फिर...
x
जानिए पूरा मामला।

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अपनी पत्नी से परेशान युवक रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने पहुंच गया. व्यक्ति ने कहा कि वह घर नहीं जाना चाहता. इतना ही नहीं, उसने सुसाइड की जानकारी खुद पुलिस को फोन कर दी. कहा कि वह चाहता है कि उसके मरने के बाद पत्नी को इसकी सजा मिले. कहा कि अब जिंदगी खत्म करनी है. थोड़ी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उसे समझाया तब जाकर वह घर जाने के लिए राजी हुआ.

डायल 100 पर एक कॉलर ने फोन कर बताया कि वह अपनी पत्नी से परेशान होकर रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने बैठा है. कॉलर ने बताया कि उसने फोन इसलिए किया, ताकि उसके मरने के बाद उसकी पत्नी पर कार्रवाई हो. कॉल के बाद थाना हनुमानगंज FRV में तैनात स्टाफ ने कॉलर की तलाश शुरू की. लोकेशन कन्फर्म न होने के कारण कंट्रोल रूम से छोला, गौतम नगर, स्टेशन बजरिया को सूचना दी. एफआरवी स्टाफ ने उसे मोबाइल पर ही बातों में उलझाकर रखा.
पुलिस ने लगभग डेढ़ घंटे बाद गौतम नगर थाने के तहत रेलवे ट्रैक पर कॉल करने वाले को ढूंढ निकाला. पुलिसकर्मियों ने जब उस शख्स से आत्महत्या करने की वजह जानना चाही तो शख्स ने बताया कि वह घर नहीं जाना चाहता.
युवक बार-बार यही कह रहा था कि अपनी पत्नी से परेशान होकर आत्महत्या करना चाह रहा है. पुलिस ने शख्स को बड़ी मुश्किल से समझाया. उसे थाने लाया गया. इसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story