भारत

बाइक सवार युवक ने बीच सड़क पर युवती को मारा थप्पड़, देखिये वीडियो

jantaserishta.com
17 Oct 2021 8:22 AM IST
बाइक सवार युवक ने बीच सड़क पर युवती को मारा थप्पड़, देखिये वीडियो
x
जानिए पूरा मामला.

लखनऊ: मीराबाई मार्ग दैनिक जागरण चौराहे पर शनिवार रात बुलेट सवार युवक ने नोकझोंक के बाद युवती को थप्पड़ जड़ दिए। घटना से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, ज‍िसके बाद बुलेट सवार युवक युवती को धमकाता हुआ भाग गया। इंटरनेट मीडिया पर जब वीडियो वायरल हुआ तो हजरतगंज पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस अब फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपित युवक की तलाश में दबिश दे रही है।

वीडियो के मुताबिक बुलेट सवार युवक चौराहे पर खड़ा है। इस बीच काले रंग के कपड़े पहने हुए युवती उसके पास आती है। दोनों के बीच नोकझोंक होती है। युवती बुलेट की चाबी निकाल लेती है। युवक इस पर गाली-गलौज करता है। युवक को गाली-गलौज करते देख आस पड़ोस के लोग जुट जाते हैं। युवक बुलेट से उतरता है। युवती को थप्पड़ मारता है और फिर धक्का देकर बुलेट पर सवार होकर धमकाते हुए भाग जाता है। आस पास खड़े लोग युवक द्वारा युवती की पिटाई करने का वीडियो बना लेते हैं। कुछ देर बाद वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होता है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी होती है। इसके बाद मौके पर पहुंचकर आस पड़ोस के लोगों से पूछताछ करती है। इंस्पेक्टर श्यामबाबू शुक्ला ने बताया कि वीडियो के आधार पर युवक की तलाश की जा रही है। वहीं, सीसी कैमरे की मदद से गाड़ी का नंबर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कोई युवती तहरीर लेकर थाने नहीं पहुंची है।



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story