भारत
पिता के साथ कार से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, झाड़-फूंक के बाद घर लौट रहे थे
jantaserishta.com
15 May 2025 12:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
विधायक घटनास्थल पर पहुंचे.
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिला अंतर्गत नावाडीह थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ निवासी हेमलाल पंडित के रूप में हुई है।
वारदात की जानकारी मिलने पर डुमरी के विधायक जयराम महतो घटनास्थल पर पहुंचे। विधायक की सूचना पर पुलिस टीम करीब डेढ़-दो घंटे के बाद मौके पर पहुंची। युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बताया गया कि विष्णुगढ़ के सिरई गांव निवासी हेमलाल पंडित और उसके पिता तुलसी झाड़-फूंक का काम करते थे।
पिता-पुत्र बुधवार की रात करीब 12 बजे नावाडीह में किसी के घर पर झाड़-फूंक के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बारीडीह के जंगल के पास एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने इनकी कार को ओवरटेक कर रोका और वंशी गांव जाने का रास्ता पूछा।
हेमलाल पंडित ने जैसे ही कार का शीशा नीचे किया, वैसे ही एक युवक ने गोली मार दी। पीड़ित के पिता तुलसी पंडित ने घर के लोगों को इसकी सूचना दी। नावाडीह इलाके में एक वैवाहिक समारोह में भाग लेने पहुंचे विधायक जयराम महतो को इसकी जानकारी मिली तो वह तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक हेमलाल ने दम तोड़ दिया था।
विधायक ने पुलिस के कई अफसरों को फोन किया, लेकिन तत्काल रिस्पांस नहीं मिला। बाद में नावाडीह थाने के प्रभारी से संपर्क हुआ तो वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ कर रही है। मृतक के पिता तुलसी पंडित ने पुलिस को बताया है कि वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी बाइक पर सवार होकर भाग निकले। उन्होंने पुलिस को अपराधियों का हुलिया बताया है। इस आधार पर वारदात को अंजाम देने वालों की तलाश जारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





