भारत

युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

Triveni
28 Aug 2023 11:14 AM GMT
युवक ने धर्म परिवर्तन कराकर महिला के साथ किया दुष्कर्म
x
महिला की शिकायत पर मामले में जांच के आदेश दिए गए.
मेरठ। एक महिला ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग की है। महिला का आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवक ने उसका धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।
मेरठ के मवाना की रहने वाली महिला ने धोखे से दूसरे समुदाय के युवक पर धर्म परिवर्तन कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। सोमवार को पीड़िता महिला ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस के मुताबिक मवाना निवासी महिला ने पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते हुए वहअलग रह रही है। क्षेत्र के एक युवक ने शादी का झांसा देकर दिल्ली लेकर गया, जहां पर जबरन धर्म परिवर्तन कर दिया।
बताया कि महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाएं। विरोध करने पर आरोपी ने वीडियो भी बना लिया। वायरल करने की धमकी दे रहा है। उधर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि सीओ मवाना को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
Next Story