भारत

छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की, अब पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा

jantaserishta.com
6 Oct 2025 11:39 AM IST
छात्रा से युवक ने छेड़छाड़ और बदसलूकी की, अब पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा
x
वीडियो हुआ वायरल.
मेरठ: मेरठ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें एक मनचला एक किशोरी का गला दबाता हुआ नजर आ रहा है. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जिसके बाद वह पुलिस से माफी मांगने लगा और कहने लगा कि गलती हो गई, अब नहीं करूंगा माफ कर दो.
दरअसल मामला मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. जहां गाजियाबाद की रहने वाली 14 साल की किशोरी किठौर में अपनी नानी के गांव आई थी. 3 अक्टूबर को दोपहर में गांव के ही जानू ने किशोरी का एक वीडियो छिपकर बना लिया. यह वीडियो युवक ने गांव में किसी को दिखा दिया. यह बात किशोरी को पता चली तो वो नाराज़ हो गई.
जब जानू गांव में कहीं जा रहा था तो उसका सामना किशोरी से हो गया. इस पर नाराज किशोरी ने जानू को रोककर उससे कहा कि उसने वीडियो बनाया है...अपना मोबाइल दिखाए. जबकि जानू ने मोबाइल दिखने से इनकार कर दिया. जिसके बाद दोनों में कहा सुनी हो गई. आरोप है कि जानू ने इस बात पर किशोरी का गला दबाया और उससे छेड़छाड़ की.
किशोरी कि चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ गए और जानू वहां से फरार हो गया. यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है और पुलिस ने मुकदमा लिखकर आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस ने बताया कि जानू के खिलाफ थाना किठौर पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था.
रविवार को थाना किठौर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. छेड़खानी के बाद भागने के दौरान वह गड्ढे में गिर गया था. जिससे उसका दाहिना हाथ टूट गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story