भारत

युवक ने तीन नाबालिग लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
1 Nov 2025 12:21 PM IST
युवक ने तीन नाबालिग लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
x
कैमरों की जांच के बाद खुलासा.
मेरठ: यूपी के मेरठ में एक 19 साल के युवक ने तीन नाबालिग लड़कियों का रेप किया। युवक ने तीन लड़कियों से एक ही हफ्ते के अंदर रेप किया। इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए सहारनपुर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक 19 वर्षीय युवक को एक हफ़्ते में 8-10 साल की तीन नाबालिग लड़कियों के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल छोड़ चुका आरोपी, लड़कियों को खाने के सामान का लालच देकर अपनी मोटरसाइकिल पर ले जाता था और उनके साथ बलात्कार करता था।
सहारनपुर के एसपी (ग्रामीण) सागर जैन ने इस बारे में बताया कि तीनों बलात्कार पीड़िताओं के परिवारों ने 25 और 29 अक्टूबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात बाइक सवार उनकी बेटियों को पास के जंगलों में ले गया और उनके साथ बलात्कार किया। एसपी ने कहा कि शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने लगभग 60 सीसीटीवी कैमरों की जांच की और आरोपी की पहचान की। तीनों मामलों में समानता थी, जिससे संकेत मिला था कि सभी मामलों में एक ही व्यक्ति शामिल हो सकता है। आरोपी को गुरुवार को उसके घर से गिरफ्तार किया गया और उसने कबूल किया कि उसने तीनों नाबालिगों का यौन उत्पीड़न किया था।
एसपी ने बताया कि आरोपी शाम के समय नाबालिग लड़कियों की तलाश में घूमता था और रास्ता पूछने के बहाने उनके पास पहुंचकर उन्हें मिठाई का लालच देता था। लड़कियों के साथ रेप करने के बाद, वह उन्हें उनके घरों के पास छोड़ देता था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित गरीब परिवारों से हैं और उसी इलाके में रहती हैं। एसपी ने कहा कि तीनों पीड़िताओं की हालत स्थिर है और सहारनपुर पुलिस की मिशन शक्ति टीम उनकी काउंसलिंग कर रही है।
आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 137 (2) (अपहरण), 74 और 75 (2) (यौन उत्पीड़न) और पोक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी ने कहा कि उसे अदालत में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया। हम शीघ्र सुनवाई का समर्थन करेंगे ताकि आरोपी को जल्द से जल्द सजा मिल सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story