भारत

दो गुटों के बीच झड़प में घायल युवक की मौत, शव के साथ सड़क पर उतरे लोग, 15 गिरफ्तार

jantaserishta.com
16 March 2025 3:34 PM IST
दो गुटों के बीच झड़प में घायल युवक की मौत, शव के साथ सड़क पर उतरे लोग, 15 गिरफ्तार
x
तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.
रांची: रांची शहर के नामकुम थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में घायल हुए एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। मृतक युवक का नाम सोनू मुंडा था और उसके शव के साथ रविवार को सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आए हैं। लोगों ने रांची-पुरुलिया रोड को नामकुम की जोरार बस्ती के पास जाम कर दिया है जिसके चलते सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है।
पुलिस-प्रशासन के अफसर आक्रोशित लोगों को समझाने में जुटे हैं। नामकुम स्टेशन के पास के लोगों और जोरार बस्ती के युवकों के बीच शुक्रवार को मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। युवकों के बीच उस दिन हल्की मारपीट भी हुई थी।
शनिवार को होली के दिन दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे से भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। करीब 15 अन्य लोग भी इस झड़प में जख्मी हो गए। इनमें से एक जोरार बस्ती निवासी मोनू मुंडा की मौत इलाज के दौरान हो गई। कई घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है।
रविवार को मोनू का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया तो बड़ी संख्या में लोग शव लेकर सड़क पर उतर आए। इस बीच पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची के डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा के आदेश पर इलाके में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
जोरार बस्ती के लोग इस घटना के लिए स्टेशन के बाहर अतिक्रमण कर खटाल और होटल चलाने वालों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। पुलिस ने रविवार को अवैध रूप से निर्मित कई खटालों और होटलों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया है। तनाव को देखते हुए पूरे इलाके में पुलिस बलों की तैनाती की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story