भारत

प्यार में पड़े युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली, फिर...

jantaserishta.com
7 March 2025 8:05 AM IST
प्यार में पड़े युवक ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली, फिर...
x
पुलिस ने खुलासा किया.
रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सिरमौर थाना क्षेत्र से अजीब मामला सामने आया है. यहां 24 साल के युवक मनीष मिश्रा ने अपने ही अपहरण की झूठी साजिश रच डाली, ताकि वह अपनी प्रेमिका से मिल सके. पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर उसकी चालाकी का भंडाफोड़ कर दिया.
मनीष मिश्रा पुणे में नौकरी करता था. अपने गांव राजगढ़ में भागवत कथा में शामिल होने आया था. बीते 28 फरवरी को वह मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया. परिवार को अनहोनी का शक हुआ और पिता हरिवंश मिश्रा ने सिरमौर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.
कुछ समय बाद मनीष ने पिता को वीडियो कॉल कर बताया कि इटारसी के पास अज्ञात बदमाशों ने उसका अपहरण कर लिया है और उसे जंगल में बंधक बना लिया गया है. उसने कहा कि अपहरणकर्ता फिरौती की मांग कर रहे हैं. घबराए पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.
पुलिस ने साइबर सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन ट्रेस की, जो सीधी जिले के रामपुर नैकिन क्षेत्र में मिली. जब पुलिस वहां पहुंची, तो मनीष एक घर में अपनी प्रेमिका के साथ छिपा मिला. पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी थी, ताकि वह प्रेमिका के साथ समय बिता सके.
इस मामले को लेकर एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि मनीष ने अपने ही अपहरण की साजिश रची थी. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story