भारत

युवक ने ममेरी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

jantaserishta.com
13 April 2026 1:17 PM IST
युवक ने ममेरी बहन को कुल्हाड़ी से काट डाला, फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
x
रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है.
मेदिनीनगर: झारखंड के पलामू जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया इलाके में एक युवक ने अपनी ममेरी बहन की टांगी (कुल्हाड़ी) से काटकर हत्या कर दी और उसके कुछ ही घंटों बाद स्वयं भी ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली।
प्रथम दृष्ट्या इस वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग से उपजा विवाद बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू कुमार सिंह और उसकी ममेरी बहन खुशबू कुमारी के बीच रविवार रात किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई थी। खुशबू अपने मामा के घर रहकर ही पढ़ाई करती थी। विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर बिट्टू ने घर में रखी टांगी से खुशबू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बिट्टू यह कहते हुए घर से फरार हो गया कि वह भी जान देने जा रहा है। सोमवार सुबह बिट्टू कुमार सिंह का क्षत-विक्षत शव पास के ही रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त टांगी को जब्त कर लिया है। एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि मामला आपसी प्रेम प्रसंग में हुए विवाद का प्रतीत होता है।
उन्होंने कहा, परिजनों के बयान और शुरुआती जांच के आधार पर यह स्पष्ट है कि भाई ने बहन की हत्या की और फिर ग्लानि या डर वश खुदकुशी कर ली। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अब मोबाइल कॉल डिटेल्स और अन्य साक्ष्यों के जरिए घटना की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story