भारत

दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर युवती को बनाया निशाना, निकाह के बाद दिया तलाक

jantaserishta.com
15 Sept 2024 9:48 AM IST
दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म छिपाकर युवती को बनाया निशाना, निकाह के बाद दिया तलाक
x
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है.
बाराबंकी: यूपी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नगर कोतवाली क्षेत्र दूसरे समुदाय के युवक ने धर्म छिपा एक युवती से रेप किया। गर्भवती होने पर उसने दबाव बना कर निकाह कर लिया। पीड़िता का आरोप है पति द्वारा उसे व उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। विरोध पर पति ने उसे तलाक दे दिया है। पुलिस द्वारा सुनवाई नहीं किये जाने पर पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया श्रीनगर कॉलोनी के देवां रोड के रहने वाले खुर्शीद अब्बास का बेटा मो आजम जैदी उसके संपर्क में आया। उसने अपना नाम अमन बताया था। धीरे-धीरे उनके बीच दोस्ती हो गई। पीड़िता ने बताया कि जनवरी, 2016 में आजम उसे अपने रिश्तेदार के खाली मकान में ले गया था। यहां उसे पता चला कि वह गैर समुदाय का है तो उसने विरोध किया। लेकिन आजम ने उसके हाथ बांध कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने समाज में बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता का आरोप है कि इस घटना के बाद आजम उसके साथ अक्सर रेप करता था जिससे वह गर्भवती हो गई। इसके बाद उसने दबाव बना कर निकाह कर लिया।
पीड़िता ने बताया कि उसकी एक बेटी भी हुई। पीड़िता का आरोप है कि आजम अपने दोस्तों के साथ भी सोने के लिए उस पर दबाव बनाता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता। उसे व उसकी बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। पीड़िता ने बताया कि दो जनवरी 2024 को आजम ने उसे तलाक दे दिया। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस में शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story