भारत

मंदिर में पूजा कर रही युवती को युवक ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर

jantaserishta.com
26 July 2025 3:05 PM IST
मंदिर में पूजा कर रही युवती को युवक ने मारी 4 गोलियां, हालत गंभीर
x
फैली सनसनी.
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक युवती को गोली मारने का मामला सामने आया है। युवती सुबह घर से मंदिर के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे 4 गोलियां मार दी गईं। फिलहाल युवती की हालत गंभीर है और उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया है। मैनपुरी पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, यह मामला मैनपुरी के कोतवाली थाना इलाके के मोहल्ला चौथियाना का है। युवती सुबह घर के पास ही रानी मंदिर में पूजा करने गई थी। आरोप है कि उसी मोहल्ले के रहने वाले युवक राहुल दिवाकर पुत्र रतन दिवाकर रिवॉल्वर लेकर मंदिर गया। उसने अंदर से मंदिर का गेट बंद किया और इस दौरान शिवलिंग की पूजा कर रही युवती पर गोलियां चला दीं।
आरोपी राहुल ने युवती को चार गोलियां मारी। गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोग युवती को बचाने दौड़े, तब तक आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। यह भी सामने आया है कि आरोपी राहुल दिवाकर युवती से प्रेम करता था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया। युवती की हालत गंभीर बताई गई है। मैनपुरी सिटी के एएसपी अरुण कुमार ने इस घटना पर कहा कि कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे दूसरे अस्पताल में सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।
एएसपी अरुण कुमार ने समाचार एजेंसी से बातचीत के दौरान बताया, "शुरुआती जानकारी से पता चला है कि जिसने ने गोली मारी थी, उस युवक के साथ युवती की बातचीत होती थी। इसी बीच किसी विवाद को लेकर युवक ने घटना को अंजाम दिया।" पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फिलहाल फरार है। गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story