भारत
युवक ने खत्म की जिंदगी, दोस्तों ने जन्मदिन पर नहीं बुलाया था
jantaserishta.com
8 April 2026 5:45 PM IST

x
जानें पूरा मामला.
बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले से सुसाइड का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिले के कुंबेफल गांव में एक 24 वर्षीय युवक ने दोस्तों द्वारा जन्मदिन पर न बुलाए जाने और अकेलेपन के कारण जहर पीकर आत्महत्या कर ली. मृतक युवक की पहचान महेश उद्धव भणगे के तौर पर हुई है. इस घटना से गांव और आसपास के लोगों सदमे में हैं.
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि महेश का कुछ दिन पहले अपने दोस्तों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. महेश हमेशा दोस्तों की मदद करता और उनके जन्मदिन के आयोजनों में सबसे आगे रहता था. लेकिन पिछले सोमवार (6 अप्रैल) को जब उसके दोस्तों में से किसी का जन्मदिन था, तो महेश को इस कार्यक्रम में नहीं बुलाया गया. इस बात से महेश का मन बहुत आहत हुआ और वह डिप्रेशन और अकेलेपन में चला गया.
मंगलवार दोपहर महेश घर की छत पर अकेले सोने गया. इसी दौरान उसने पानी के लोटे में जहरीला पदार्थ मिलाकर पी लिया. रात करीब 8 बजे जब वह नीचे नहीं आया, तो परिजन उसे देखने के लिए छत पर पहुंचे. वहां महेश बेहोश पड़ा मिला. परिवार ने तुरंत उसे अंबाजोगाई के स्वामी रामानंद तीर्थ ग्रामीण सरकारी अस्पताल ले जाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
महेश ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल पर एक भावुक स्टेटस लिखा था. इसमें उसने कहा था कि अपना दुख किसे बताऊं, मैं अकेला पड़ गया हूं. इस स्टेटस से लग रहा है कि वो मानसिक दर्द और अकेलेपन से जूझ रहा था. महेश के पिता ने अपने बेटे के भविष्य के लिए अपनी जमीन बेचकर अंबाजोगाई शहर में उसे एक कपड़ों की दुकान खोलकर दी थी. परिवार के लिए यह हादसा बड़ा झटका साबित हुआ. जवान बेटे की मौत से घर और गांव में शोक की लहर फैल गई.
अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के लोगों और महेश के दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है. गांव में लोग परिवार को सांत्वना दे रहे हैं और घटना की वजह से सभी गहरे दुख में हैं. इस घटना से यह पता चल रहा है कि दोस्तों और परिवार के बीच समझ, भावनात्मक सहयोग और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व कितना जरूरी है. अकेलेपन और भावनात्मक आहत होने के कारण युवा अक्सर ऐसे निराशाजनक कदम उठा लेते हैं.
महेश की मौत ने गांव के लोगों को मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक समर्थन के महत्व पर विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है. परिवार और दोस्तों का ध्यान रखना और किसी भी मानसिक तनाव या अकेलेपन का समय पर समाधान करना आवश्यक है. यह घटना बीड जिले और आसपास के युवाओं के लिए चेतावनी भी है कि किसी भी मानसिक पीड़ा को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. समय पर मदद लेने और अपने दुख साझा करने से कई जानें बचाई जा सकती हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





