भारत
संदिग्ध हालात में 8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, दोस्तों के साथ फ्लैट में पार्टी करने आया था
jantaserishta.com
27 Oct 2025 1:41 PM IST

x
मचा हड़कंप.
नोएडा: नोएडा में रविवार सुबह सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक नॉर्थ आई सोसायटी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में आठवीं मंजिल से गिरकर मौत का शिकार हो गया। मृतक की पहचान 29 वर्षीय शुभम कुमार कुकर के रूप में हुई है, जो अलीगढ़ जिले के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के ग्राम ढसन्ना का निवासी था। जानकारी के अनुसार, शुभम अपने कुछ दोस्तों के साथ शनिवार रात सोसायटी के एक फ्लैट में पार्टी करने आया था।
बताया जा रहा है कि यह पार्टी देर रात तक चली और इसमें शराब का सेवन भी किया गया। फ्लैट बुकिंग ऑनलाइन ऐप के माध्यम से की गई थी, जिसके जरिए करीब छह युवक इस सोसायटी के फ्लैट में इकट्ठा हुए थे। रविवार सुबह लगभग आठ बजे अचानक शुभम फ्लैट की बालकनी से नीचे गिर गया।
जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत स्थानीय पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी गई। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल युवक को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सेक्टर-113 पुलिस के अनुसार, अस्पताल से प्राप्त मेमो के जरिए घटना की जानकारी मिली।
पुलिस ने तुरंत जांच शुरू करते हुए मृतक के दो साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस का कहना है कि अभी तक इस मामले में किसी की ओर से कोई औपचारिक शिकायत नहीं दी गई है, इसलिए फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने मौके पर मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना हादसा थी या इसके पीछे कोई और वजह। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
फिलहाल थाना सेक्टर-113 पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsनोएडानोएडा न्यूज़संदिग्ध हालात में 8वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौतNoida NewsYoung man dies after falling from 8th floor under suspicious circumstancesNoida
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





