भारत
होली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच चली गोली, युवक की मौत
jantaserishta.com
3 March 2026 12:37 PM IST

x
पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है.
मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में सोमवार रात दोस्तों की चल रही होली की पार्टी में हुए विवाद में चली गोली से एक युवक की जान चली गई। पुलिस अब मामले की छानबीन में जुटी है।
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र में दोस्तों की चल रही होली की पार्टी में हुए विवाद में चली गोली से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव में सोमवार देर शाम आपसी विवाद के बाद एक युवक को गोली मारी गई थी, जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के क्रम में मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान सूरज कुमार साह के रूप में हुई है। मुजफ्फरपुर ( पूर्वी ) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (डीएसपी) अलय वत्स ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बोचहां थाना क्षेत्र के पराती गांव के सूरज साह नामक युवक को गोली लगने के बाद उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई । पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जांच में पता चला है कि गांव के ही रहने वाले सूरज और चंद्रशेखर कुमार द्वारा बगीचे में ले जाकर गोली मारी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमवार शाम गांव के ही एक बगीचे में कुछ युवक होली के उपलक्ष में पार्टी कर रहे थे। खाने-पीने के दौरान अचानक युवकों में किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि वहां मौजूद एक युवक ने पिस्तौल निकाल ली और सूरज साह पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे सूरज को लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सूरज साह को गांव के ही रहने वाले सूरज और चंद्रशेखर घर से बुलाकर ले गए और खिला -पिलाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। डीएसपी अलय वत्स ने कहा कि हत्या का कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





