भारत

अस्पताल में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, परिसर में जोरदार आवाज सुनाई दी

jantaserishta.com
20 March 2026 2:56 PM IST
अस्पताल में युवक ने चौथी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या, परिसर में जोरदार आवाज सुनाई दी
x
मचा हड़कंप.
जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर स्थित महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (एमजीएम) अस्पताल में इलाजरत एक मरीज ने शुक्रवार को चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय युवक अरशद आलम के रूप में हुई है।
अरशद आलम वार्ड पार्ट-1 के बेड नंबर 419 पर भर्ती था। परिजनों के अनुसार, वह नशे का अत्यधिक आदी था और इसी कारण बिगड़ी तबीयत के इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में तीमारदार के रूप में उसकी मां मौजूद थी। अरशद ने अपनी मां से शौच जाने की बात कही और बेड से उठकर बाहर निकला।
इसके कुछ ही देर बाद अस्पताल परिसर में एक जोरदार आवाज सुनाई दी। शोर सुनकर जब उसकी मां और अस्पताल के कर्मचारी मौके पर पहुंचे, तो अरशद को जमीन पर लहूलुहान और गंभीर स्थिति में पाया। आनन-फानन में उसे अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला स्पष्ट रूप से आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की तहकीकात कर रही है। यह जांच का विषय है कि एक उपचाराधीन मरीज सुरक्षा घेरे को तोड़कर चौथी मंजिल तक कैसे पहुंचा और वहां से छलांग लगाने में सफल रहा।
पुलिस अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है ताकि घटना के सही समय और परिस्थितियों का सटीक आकलन किया जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story