भारत
बिल्डिंग से कूदकर युवक ने दी जान, घर से गायब होने के 24 घंटे बाद मिला शव
jantaserishta.com
23 Aug 2025 6:00 PM IST

x
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र स्थित सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदकर दिल्ली के रहने वाले एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो दिल्ली के हौज खास इलाके का निवासी था। उसके घर से गायब होने के बाद से ही परिजनों और पुलिस के बीच युवक की तलाश जारी थी, लेकिन लगभग 24 घंटे बाद उसका शव पुलिस के हाथ लगा।
जानकारी के मुताबिक, 20 अगस्त को रवि के परिजनों ने दिल्ली के हौज खास थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, रवि अचानक घर से लापता हो गया था और उनका उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। इस बीच, जांच में सामने आया कि रवि अपनी महिला मित्र के साथ नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में ठहरा हुआ था।
बताया जा रहा है कि 21 अगस्त को रवि ने सुपरनोवा की 32वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि, यह जानकारी तत्काल किसी को नहीं मिल सकी। 22 अगस्त को दिल्ली पुलिस की ओर से मिले इनपुट के आधार पर नोएडा पुलिस ने खोजबीन शुरू की। पुलिस की तलाश के दौरान करीब 24 घंटे बाद रवि का शव उसी बिल्डिंग परिसर से बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। चूंकि गुमशुदगी का मामला दिल्ली के हौज खास थाने में दर्ज है, इसलिए प्राथमिक जांच दिल्ली पुलिस द्वारा की जा रही है। वहीं, नोएडा पुलिस मामले में सहयोग कर रही है। इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगों और बिल्डिंग में रहने वाले निवासियों के बीच भी दहशत फैल गई है। फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्तों और परिजनों से पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया।
Tagsनोएडासुपरनोवा बिल्डिंगनोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग से कूदकर युवक ने दी जाननोएडा न्यूज़NoidaSupernova BuildingA young man committed suicide by jumping from the Supernova Building of NoidaNoida News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





