
x
Hazaribagh हजारीबाग। छोटे भाई की हत्या के मामले में ढाई साल बाद भी न्याय नहीं मिलने से मानसिक तनाव में चल रहे हजारीबाग के शिवपुरी मुहल्ला निवासी योगेश कुमार मंडल ने सोमवार को सल्फास खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना को लेकर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने नवाबगंज छठ तालाब मोड़ मुख्य सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे कई घंटों तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। मामले की सूचना मिलने पर लोहसिंघना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से न्यायिक कार्रवाई का भरोसा दिए जाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम हटाया।
परिजनों का कहना है कि योगेश अपने छोटे भाई मनमन मंडल की हत्या के बाद से ही गहरे मानसिक तनाव में था। उनका कहना है कि न्यायिक प्रक्रिया के लंबा खिंचने, आरोपियों के खुलेआम घूमने और लगातार मिल रही कथित धमकियों के कारण योगेश टूट चुका था। इसी मानसिक दबाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठा लिया। गौरतलब है कि 6 अक्टूबर 2023 को लोहसिंघना थाना क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले में मनमन मंडल (28) की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
परिजनों के अनुसार, मनमन सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर से बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान शिवपुरी स्थित एक सैलून के पास अपराधियों ने पीछे से उस पर लाठी-डंडा और पत्थरों से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। न्यायालय में अब तक आठ चश्मदीद गवाहों की गवाही हो चुकी है और मामला फिलहाल विचाराधीन है। इस संबंध में लोहसिंघना थाना प्रभारी निशांत केरकेट्टा ने बताया कि आत्महत्या मामले में फिलहाल कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Tagsहजारीबाग आत्महत्यान्याय में देरीहत्या मामलासड़क जामविरोध प्रदर्शनशिवपुरी मुहल्लालोहसिंघना थानामानसिक तनावझारखंड अपराध खबरआईएएनएसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





