भारत

ताऊ के साथ चल रहा था संपत्ति का विवाद, नहीं मिला समाधान, तो टंकी पर चढ़ा युवक

jantaserishta.com
26 May 2026 5:01 PM IST
ताऊ के साथ चल रहा था संपत्ति का विवाद, नहीं मिला समाधान, तो टंकी पर चढ़ा युवक
x
टंकी जल जीवन मिशन की ओर से लगाई थी.
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय एक युवक पारिवारिक कलह से इस कदर नाराज हो गया कि वो पानी की टंकी पर चढ़ गया। यह टंकी जल जीवन मिशन की ओर से लगाई थी। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने युवक को फौरन टंकी से उतारा और उससे यह जानने की कोशिश की कि आखिर उसने ऐसा कदम क्यों उठाया?
युवक के मुताबिक, उसका अपने ताऊ के साथ पिछले लंबे समय से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद इस कदर गहरा चुका था कि वो मानसिक तनाव में रहने पर मजबूर हो चुका था। कई बार उसके कहने पर भी परिवार के लोग इस विवाद को समाप्त करने पर राजी नहीं हो रहे थे। अंत में उसने तंग आकर अपने इलाके में लगी जल जीवन मिशन की टंकी पर चढ़ने का फैसला किया, ताकि वो ऐसा करके अपने आक्रोश को जाहिर कर सके।
मौके पर जैसे ही प्रशासन की टीम पहुंची, तो युवक को इस गगनचुंबी टंकी पर खड़े देख हैरान रह गई। प्रशासन पूरी सूझबूझ का सहारा लेकर युवक को उस टंकी से उतारा और उसे यह समझाने की कोशिश की कि उसके द्वारा उठाया गया यह कदम किसी भी सूरत में ठीक नहीं है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, युवक को टंकी से उतारने के बाद प्रशासन से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली, क्योंकि वहां मौजूद लोगों को इस बात का डर लग रहा था कि कहीं युवक आवेश में आकर कोई गलत कदम नहीं उठा ले। जैसे ही युवक को टंकी से उतारा गया, तो प्रशासन से जुड़े लोग राहत की सांस लेते हुए नजर आए। साथ ही, उसे समझाने की भी कोशिश की कि इस तरह का कदम किसी भी समस्या के समाधान नहीं हो सकता है। वहीं, ग्रामीणों ने भी युवक को समझाया कि इस तरह का कदम उठाने से बचे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story