भारत

युवक द्वारा साथियों के साथ मिल परिवार पर किया जानलेवा हमला

Admin4
13 March 2024 11:25 AM GMT
युवक द्वारा साथियों के साथ मिल परिवार पर किया जानलेवा हमला
x
लुधियाना। लुधियाना में शराबी युवक द्वारा साथियों के साथ मिल परिवार पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गाली-गलौज का विरोध करने पर शराबी युवक ने साथियों के साथ मिल इस वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान परिवार के 5 लोग घायल हो गए। इस संबंध में जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी देते हुए घायल प्रिंस ने बताया कि उन्होंने अपने घर के बाहर थड़ा बनवाया था, जिसके चलते उन्होंने रस्सी बांधी हुई थी। इस दौरान शराब के नशे में आरोपी उसके पास आया और गाली-गलौज करने लगा। जब उसे ऐसा करने से मना किया गया तो साथियों के साथ मिलकर उसने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया और उसके पेट की अंतड़ियां बाहर आ गईं। गंभीर रूप से घायल 2 युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जिसमें से एक को पी.जी.आई. चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। पुलिस द्वारा इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया गया है।
Next Story