भारत

सांची में सौर ऊर्जा के संरक्षण के लिए अद्भुत प्रयास किया गया

jantaserishta.com
14 Aug 2023 9:09 AM IST
सांची में सौर ऊर्जा के संरक्षण के लिए अद्भुत प्रयास किया गया
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की बौद्ध स्तूप के लिए पहचानी जाने वाली नगरी साँची को सोलर सिटी बनाने के तैयारी जारी है। इसको लेकर मुख्यमंत्री आवास पर बैठक हुई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साँची को सोलर सिटी बनाने की चल रही तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा है कि रायसेन जिले के साँची में सौर ऊर्जा के संरक्षण के लिए अद्भुत प्रयास किया गया है।
साँची, मध्यप्रदेश की पहली सोलर सिटी है। मुख्यमंत्री चौहान ने साँची सोलर सिटी के संबंध में तैयारियों, भोपाल में 17 अगस्त को विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिल प्रदाय के लिए राशि वितरण और सीएम राइज स्कूल के कार्यक्रम व विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा, साइकिल के राशि वितरण कार्यक्रम में सभी स्कूलों के विद्यार्थियों को वर्चुअली जोड़ा जाए।
भोपाल में 17 अगस्त को हो रहे राज्यस्तरीय कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट होगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 17 अगस्त को विदिशा जिले के कुरवाई में जनदर्शन यात्रा की बेहतर तैयारी की जाए। यात्रा से समाज का हर वर्ग और संस्थाएँ जुड़ें। यात्रा के बाद जन-सभा होगी,जिसमें 250 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story