भारत
नाले में मिली महिला की सिर कटी लाश, अब तक 500 से अधिक CCTV फुटेज की जांच
jantaserishta.com
8 Nov 2025 12:29 PM IST

x
10 टीमें गठित.
नोएडा: नोएडा में सेक्टर-82 कट के पास नाले में मिली सिर कटी लाश के मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। घटना के 24 घंटे से ज्यादा बीतने के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है, वहीं पुलिस को सिर की तलाश में अब तक कोई सुराग हासिल नहीं हुआ है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने 10 विशेष टीमें गठित की हैं, जो लगातार सबूत एकत्र करने में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार अब तक 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा चुके हैं, लेकिन हत्या कहां हुई और शव को यहां लाया कैसे गया, इस पर पुलिस को अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।
जांच टीमें इलाके में लगे कैमरों की फुटेज घटनास्थल से तीन दिन पहले तक की खंगाल रही हैं, ताकि किसी संदिग्ध की गतिविधि का पता लगाया जा सके। सबसे बड़ी मुश्किल महिला की पहचान कराना है। सिर न मिलने की वजह से पुलिस को डेड बॉडी की पहचान कराने में खासी समस्या आ रही है। आसपास के जिलों से संपर्क कर वहां की गुमशुदगी रिपोर्ट भी मंगाई जा रही है। पड़ोसी जिलों की पुलिस से भी तालमेल बैठाया जा रहा है ताकि किसी भी लापता महिला की शिकायत इस मामले से मेल खा सके।
महिला के सिर की तलाश के लिए पुलिस ने घटनास्थल के तीन किलोमीटर के दायरे में बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। नाले से लेकर आसपास के झाड़ियों, खाली प्लॉट्स, नदी किनारे और रास्तों पर तलाशी अभियान जारी रहा, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर सैंपल इकट्ठा कर चुकी है। पुलिस इस मामले को हत्या का मामला मानकर आगे बढ़ रही है।
यह भी आशंका जताई जा रही है कि अपराध किसी और जगह पर हुआ और सबूत मिटाने के लिए शव को यहां फेंका गया। यह भी जांच का विषय है कि हत्या किसी व्यक्तिगत विवाद, घरेलू हिंसा या अवैध संबंध से जुड़ी हो सकती है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी ने इलाके में किसी संदिग्ध व्यक्ति या वाहन को आते-जाते देखा है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





