भारत

थाने से लौटी महिला ने किया सुसाइड, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Nil dhankar
16 April 2025 6:55 AM IST
थाने से लौटी महिला ने किया सुसाइड, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
x
पढ़े पूरी खबर

लखनऊ। नमिता ने फांसी लगा ली। एक दिन पहले रहीमनगर चौकी जाकर उन्होंने ससुराल द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा शिकायत की थी। कुछ देर बाद ससुराल वाले समझौता कर उन्हें घर लेकर चले गए थे। मायके वालों ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। वहीं, मानकनगर व बीबीडी में भी दो महिलाओं और ठाकुरगंज में युवक ने फांसी लगा ली। वहीं, मानकनगर के रामप्रसाद खेड़ा स्थित घर में अनीता चौहान (54) ने घर एंगल से साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। परिवार में पति राजकुमार, चार बेटियां व दो बेटे हैं।

सीतापुर के महोली निवासी गोवर्धन के मुताबिक उन्होंने बेटी नमिता की शादी वर्ष 2021 में रहीमनगर के रवि वर्मा के साथ की थी। रवि प्राइवेट कंपनी में काम करता है। शादी के कुछ समय बाद से ही नमिता के ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और सोने की चेन की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। रविवार को नमिता ने अपनी मां शांति देवी को फोन कर बताया था कि वह ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर रहीमनगर चौकी आई है। सोमवार को बेटी के ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि नमिता ने फांसी लगाकर जान दे दी है। वह बेटी के घर पहुंचे तो पता लगा कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति रवि, ससुर, सास व दो देवर के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर महानगर के मुताबिक जांच की जा रही है। रविवार को नमिता रहीमनगर चौकी आई थी। सुसरालवालों के मनाने पर वह समझौता कर चली गई थी।

बीबीडी इलाके में बीमारी से परेशान सुषमा भाटिया (40) ने फांसी लगा जान दे दी। संजीवनी हाउस निवासी देवेन्द्र भाटिया ऑटो पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। पुलिस के मुताबिक सुषमा काफी समय से बीमार चल रहीं थी। जिसके कारण वह परेशान रहती थी। रविवार रात में सुषमा ने दुपट्टे के फंदे के सहारे फांसी लगा ली। परिवार वाले उन्हें फंदा से लटका देख आनन-फानन में नीचे उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Next Story
null