भारत

IVF से मां बनी महिला और नवजात बेटी को धमकी, क्यों...

SHIDDHANT
29 May 2026 12:35 AM IST
IVF से मां बनी महिला और नवजात बेटी को धमकी, क्यों...
x
FIR दर्ज
Bijnor बिजनौर: एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां 12 साल बाद IVF तकनीक से मां बनी महिला और उसकी नवजात बच्ची को जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के दहीरपुर गांव निवासी महिला गुलशन ने आरोप लगाया है कि शादी के लंबे समय बाद संतान न होने पर उसे ससुराल में लगातार ताने और प्रताड़ना झेलनी पड़ी। बाद में उसने पति की सहमति से गाजियाबाद के अस्पताल में IVF तकनीक के जरिए गर्भधारण किया और हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया।
पीड़िता का आरोप है कि गर्भधारण की जानकारी मिलते ही उसके ससुराल पक्ष में विरोध शुरू हो गया। आरोप है कि परिवार के कुछ सदस्यों को संपत्ति बंटवारे का डर था, जिसके चलते उन्होंने गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचाने का दबाव बनाया। महिला ने यह भी बताया कि 4 अप्रैल को उसके मायके पहुंचकर पति और अन्य परिजनों ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि बच्चा नहीं होने दिया जाएगा। इसके बावजूद उसने 20 अप्रैल को बच्ची को जन्म दिया।
अब आरोप है कि ससुराल पक्ष नवजात बच्ची को भी नुकसान पहुंचाने की धमकी दे रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अभिषेक झा के आदेश पर पुलिस ने पति, जेठ, जेठानी और अन्य परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता को सुरक्षा दी जाएगी।
Next Story