भारत

युवती के साथ अत्याचार, प्राइवेट पार्ट पर लगाई आग

jantaserishta.com
22 Feb 2026 9:49 AM IST
युवती के साथ अत्याचार, प्राइवेट पार्ट पर लगाई आग
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
गुरुग्राम: गुरुग्राम में एक युवक त्रिपुरा की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड के चरित्र पर शक करता था. जिसके चलते वह आए दिन उससे मारपीट करता था. लेकिन बीते दिनों उसने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी और युवती को इतना पीटा कि उसकी हालत गंभीर हो गई. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. अब इस पूरे मामले में 19 वर्षीय पीड़िता का बयान आया है.
युवती ने गुरुग्राम पुलिस को बताया कि उसके पार्टनर ने उसके प्राइवेट पार्ट्स पर सैनिटाइजर डालकर आग लगा दी. युवती ने आगे दावा किया कि उसके पार्टनर ने उसके सिर पर मेटल की बोतल मारी और फिर उसे दरवाजे और अलमारी पर पटक दिया. युवती के मुताबिक वह और शिवम (आरोपी) सितंबर 2025 में एक ऑनलाइन डेटिंग ऐप के ज़रिए मिले थे. जिसके कुछ ही महीनों बाद साथ रहने लगे.
युवती ने आगे दावा किया कि उसके पार्टनर ने न सिर्फ़ उसके साथ मारपीट की बल्कि उस पर चाकू से भी हमला किया. यह मारपीट लगातार 3 दिनों तक चली. आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए. फिलहाल पूरे मामले में गुरुग्राम पुलिस ने सेक्शन 115(2): जानबूझकर चोट पहुंचाना, 118(1) खतरनाक हथियारों से जानबूझकर चोट पहुंचाना, 127 (2) गलत तरीके से कैद करना, 69: सेक्सुअल इंटरकोर्स के तहत FIR दर्ज की है.
गुरुग्राम पुलिस ने आरोपी शिवम को गिरफ्तार कर लिया है और उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है और उसका सफ़दरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है.
पीड़िता की मां ने कहा कि मेरी बेटी ने मुझे फ़ोन किया और मारपीट से बचाने की गुहार लगाई. मां की मांग है कि आरोपी शिवम के ख़िलाफ़ रेप और हत्या की कोशिश की धाराएं भी लगाई जाएं. मां का कहना है कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी बेटी गुरुग्राम में शिवम के साथ रह रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story