भारत

भरे बाजार में महिला को मारी गोली, एकतरफा प्रेम में मात खाए युवक ने उठाया कदम

Rani Sahu
18 Dec 2021 6:29 PM GMT
भरे बाजार में महिला को मारी गोली, एकतरफा प्रेम में मात खाए युवक ने उठाया कदम
x
मध्य प्रदेश के सतना में एक महिला को भरे बाजार में गोली मार दी गई

मध्य प्रदेश के सतना में एक महिला को भरे बाजार में गोली मार दी गई। बताया जाता है कि जिस युवक ने महिला को गोली मारी है वह उससे एकतरफा प्रेम करता था। उसकी तमाम कोशिशों के बावजूद महिला की शादी कहीं और हो गई थी। इसके बाद भी उसने महिला का पीछा नहीं छोड़ा था। शनिवार को जब महिला सतना के कोठी कस्बे में खरीदारी करने पहुंची थी, युवक ने उसे गोली मार दी।

लगातार कर रहा था परेशान
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मामला एकतरफा प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक महिला की शादी के पहले से प्रेमी युवक मनोज द्विवेदी उसे लगातार परेशान करता रहता था। महिला का मायका कैलाशपुर बताया जा रहा है। बताया जाता है कि आज महिला किसी काम से कोठी आई हुई थी। तभी पहले पीछा कर रहे एकतरफा प्रेमी मनोज द्विवेदी ने अपने एक साथी के साथ बीच बाजार महिला को गोली मार दी और फरार हो गया।
रीवा मेडिकल कॉलेज भेजा गया
बीच बाजार महिला को गोली मारे जाने की घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कोठी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए सतना भेजा गया। यहां पर जिला अस्पताल में महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कालेज रीवा के लिए रेफर कर दिया।
Next Story