
x
सांकेतिक तस्वीर
फैली सनसनी.
चंडीगढ़: पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव धगाना में दीपावली की रात एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पटाखे फोड़ने और डीजे बजाने को लेकर हुए झगड़े में एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई। गोली पूर्व कांग्रेसी सरपंच के बेटे सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गी ने चलाई, जो इस समय पुलिस की गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है।
मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है। पीड़िता के पति मनजिंदर सिंह ने बताया कि रात में उनके बच्चे गली में पटाखे फोड़ रहे थे। इसी दौरान गांव का ही निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गी, जो ट्रैक्टर पर लगे डेक पर बैठा था, नशे की हालत में वहां पहुंचा। उसने बच्चों से बदसलूकी की और उन्हें अपशब्द कहने लगा। जब मनजिंदर सिंह और उनकी पत्नी ने इसका विरोध किया, तो गग्गी गुस्से में वहां से चला गया।
थोड़ी देर बाद वह अपने घर से राइफल लेकर लौटा और बिना कुछ कहे सीधे मनदीप कौर पर गोली चला दी। गोली लगने से मनदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद गांव के लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। पीड़ित परिवार और रिश्तेदारों ने आरोप लगाया कि आरोपी के परिवार का राजनीतिक रसूख है, इसलिए पहले भी वह कई बार विवादों में शामिल रहा है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कड़ी सजा की मांग की है।
सूचना मिलते ही सदर पट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में एसएचओ विपिन कुमार ने बताया कि हमने आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ गग्गी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दीपावली की खुशियों के बीच घटित इस दर्दनाक वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
Tagsतरनतारनपटाखे फोड़ने को लेकर विवाद में चली गोलीफायरिंगTarn Tarana dispute over bursting firecrackers led to firingfiring
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





