भारत

भूत भगाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने ढोंगी को किया गिरफ्तार

jantaserishta.com
21 Aug 2025 10:07 AM IST
भूत भगाने के बहाने महिला से दुष्कर्म, पुलिस ने ढोंगी को किया गिरफ्तार
x
पुलिस के अनुसार, पीड़िता पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थी.
मुंबई: मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक ढोंगी ने भूत भगाने के नाम पर 32 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया। सांताक्रूज पुलिस ने आरोपी, अब्दुल राशिद (45) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बलात्कार और अंधविश्वास से संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता पारिवारिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से परेशान थी। वह मदद की उम्मीद में राशिद के पास पहुंची थी। राशिद ने उसका भरोसा जीतकर दावा किया कि उस पर बुरी आत्मा का साया है और वह तांत्रिक अनुष्ठान के जरिए उसे ठीक कर सकता है। उसने महिला को अनुष्ठान के लिए बुलाया और अगस्त की शुरुआत में उसके साथ दुष्कर्म किया।
शुरुआत में महिला को लगा कि यह कृत्य अनुष्ठान का हिस्सा है, लेकिन बाद में उसे धोखे का एहसास हुआ। उसने हिम्मत जुटाकर सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राशिद को हिरासत में लिया।
राशिद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 और 64(2) के तहत बलात्कार का मामला दर्ज किया है। साथ ही, महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, दुष्ट और अघोरी प्रथाओं और काला जादू निवारण अधिनियम, 2013 के तहत भी कार्रवाई की गई है। यह कानून अंधविश्वास और तांत्रिक प्रथाओं के दुरुपयोग को रोकने के लिए बनाया गया है।
साथ ही, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे ढोंगियों के बहकावे में न आएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। मामले की जांच जारी है, और पुलिस अन्य पीड़ितों की तलाश में भी जुट गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story