भारत

हे भगवान! महिला को कमरे में बंदकर सांप छोड़ दिया, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
22 Sept 2025 11:54 AM IST
हे भगवान! महिला को कमरे में बंदकर सांप छोड़ दिया, फिर जो हुआ...
x
सांकेतिक तस्वीर
हैरान करने वाला मामला.
कानपुर: कानपुर के कर्नलगंज इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां आरोप है कि दहेज न मिलने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को कमरे में बंद कर उस पर सांप छोड़ दिया. सांप के काटने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, लेकिन परिवार के लोग उसे बचाने के बजाय तमाशा देखते रहे. गनीमत रही कि उसकी बहन मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई.
पीड़िता की बहन रिजवाना के मुताबिक रेशमा का निकाह 19 मार्च 2021 को कर्नलगंज निवासी शहनवाज से हुआ था. शादी के बाद से ही ससुराल वालों ने दहेज को लेकर ताने मारना और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था. कुछ समय पहले मायके वालों ने डेढ़ लाख रुपये दिए थे, लेकिन 5 लाख रुपये अतिरिक्त की मांग पूरी न होने पर विवाद और बढ़ गया.
रिजवाना का कहना है कि 18 सितंबर को रेशमा को एक पुराने कमरे में बंद कर नाली से सांप छोड़ दिया गया. देर रात सांप ने रेशमा के पैर में काट लिया. वह दर्द से चीखती रही, लेकिन घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला और बाहर खड़े होकर हंसी उड़ाते रहे. किसी तरह रेशमा ने मोबाइल से बहन को फोन किया. बहन के पहुंचने पर उसे गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया.
रिजवाना की शिकायत पर पुलिस ने पति शहनवाज, उसके माता-पिता, जेठ और ननद समेत सात लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story