भारत

महिला को HIV का इंजेक्शन लगाकर संक्रमित कर दिया, ऐसे खुला राज

jantaserishta.com
14 Feb 2025 10:19 AM IST
महिला को HIV का इंजेक्शन लगाकर संक्रमित कर दिया, ऐसे खुला राज
x

सांकेतिक तस्वीर

FIR दर्ज.
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में महिला के साथ घिनौनी करतूत सामने आई है। ससुराल पक्ष पर लड़की के मायके वालों ने उनकी बेटी को एड्स पीड़िता बनाने का घिनौना कार्य करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे एचआईवी का इंजेक्शन लगाकर संक्रमित कर दिया। महिला के पिता द्वारा कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में उक्त आरोप लगाते हुए पति, देवर, सास और ननद को नामजद करते हुए भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और दहेज एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम चमनपुरा निवासी सुशील पुत्र चन्द्रभान द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसने अपनी पुत्री सोनल का विवाह 15 फरवरी 2023 को हरिद्वार जनपद के थाना पिरानकलियर के गांव जस्सावाला निवासी अभिषेक उर्फ सचिन के साथ धूमधाम से किया था। दहेज में गाड़ी व लाखों रुपये के जेवरात व नगदी भी दी थी, लेकिन ससुराल पख के लोग इससे नाखुश थे और ज्यादा दहेज की मांग की जा रही थी। बेटी को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित करते थे। मारपीटा जाता था। जिसे लेकर पंचायत तक हुई थी। पिता का आरोप है कि उसे मारने को एचआईवी का इंजेक्शन लगाकर संक्रमित कर दिया। पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 498ए, 323, 307, 328, 826, 406 व दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 व 4 के अन्तर्गत पति अभिषेक, देवर विनायक, ननद प्रीति व सास जयन्ती देवी के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story