भारत
माफिया विकास दुबे का रिश्तेदार बताकर महिला से की ठगी, FIR दर्ज
Shantanu Roy
4 April 2025 9:56 PM IST

x
बड़ी खबर
Lucknow. लखनऊ। लखनऊ में BBD थाने में बिहार शेखपुरा निवासी रश्मि कुमारी ने कानपुर वाले विकास दुबे के बिल्डर रिश्तेदार और कथित मामा के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि खुद को विकास का रिश्तेदार बताने वला बिल्डर वशिष्ठ कुमार दूबे और उसके मामा प्रशांत मिश्रा ने जमीन के नाम पर पैसे हड़प लिए। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। रश्मि ने पुलिस को बताया कि उन्हें लखनऊ में जमीन लेनी थी। इस संबंध में उनका संपर्क वशिष्ठ से हुआ। उसने BBD में जमीन दिखाई थी। वशिष्ठ ने कहा था कि वह मकान बनवाकर दे देगा।
उसकी बातों में आकर जमीन के 22 लाख और मकान निर्माण के लिए 20 लाख रुपए उसको दे दिए। पीड़िता का आरोप है कि उसके कुछ दिन बाद बिल्डर ने उस जमीन को विवादित बताते हुए दूसरी जगह जमीन दिलाने को कहा। जिसके बाद वशिष्ठ ने अपने मामा प्रशांत से मिलकर दूसरी जमीन की रजिस्ट्री करवा दी। कुछ दिन बाद जानकारी हुई कि रजिस्ट्री फर्जी थी और जमीन ओमप्रकाश सिंह ठाकुर की है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि खुद को विकास दुबे का रिश्तेदार बताने वाले बिल्डर वशिष्ठ ने खुद को शाइन सिटी का कर्मचारी भी बताया था। जिसके चलते तीन माह जेल में रहने की बात कह कर दोबारा जमीन मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Tagsलखनऊ ठगी मामलाविकास दुबे का रिश्तेदारफर्जी रजिस्ट्रीबिल्डर वशिष्ठ कुमार दूबेशेखपुरा बिहार रश्मि कुमारीशाइन सिटीजान से मारने की धमकीजमीन धोखाधड़ी केसLucknow fraud caseVikas Dubey's relativefake registrybuilder Vashisht Kumar DubeySheikhpura Bihar Rashmi KumariShine Citydeath threatland fraud caseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





