भारत

रेलवे स्टेशन पर बैग में बच्चा छिपाकर ले जा रही महिला पकड़ी गई, फिर...

jantaserishta.com
26 Jun 2024 1:02 PM IST
रेलवे स्टेशन पर बैग में बच्चा छिपाकर ले जा रही महिला पकड़ी गई, फिर...
x
तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिराती रेलवे स्टेशन पर अपने बैग में बच्चा छिपाकर ले जा रही एक महिला को पकड़ा गया है, जिसके बाद स्टेशन पर तनाव की स्थिति पैदा हो गई।
इस मामले में इलाके के लोगों और यात्रियों ने महिला पर बच्चे के अपहरण का आरोप लगाया। यात्रियों ने बताया कि उन्होंने उत्तर 24 परगना के बनगांव डिवीजन के दत्तपुकुर से सियालदह जा रही लोकल ट्रेन में महिला के बैग में बच्चे को छिपा हुआ देखा।
ट्रेन के बिराती स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों ने महिला को पकड़ लिया और उसे बच्चे के साथ रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया। यात्रियों ने पुलिस और मीडिया को बताया कि महिला की बॉडी लैंग्वेज संदिग्ध लग रही थी, जिससे उनका शक और भी बढ़ गया। वहीं महिला ने डिब्बे में यात्रा कर रहे यात्रियों के सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया और भागने की कोशिश की।
एक यात्री ने बताया, "जैसे ही ट्रेन बिराती स्टेशन पहुंची, उसने बच्चे को छोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन हमने उसे काबू में कर लिया और रेलवे पुलिस के हवाले कर दिया।" वहीं इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लोगों ने जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। साथ ही रेलवे ट्रैक भी जाम कर दिया, जिससे हंगामा और बढ़ गया। हालांकि, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लोगों ने अपना विरोध वापस ले लिया और खबर लिखे जाने तक स्थिति सामान्य हो चुकी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story