भारत

जन्‍मदिन की पार्टी से लौट रही महिला से चलती कार में रेप, दोस्तों ने बनाया था ये बहाना

jantaserishta.com
24 Oct 2020 10:51 AM IST
जन्‍मदिन की पार्टी से लौट रही महिला से चलती कार में रेप, दोस्तों ने बनाया था ये बहाना
x

फाइल फोटो 

शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है...

पंजाब से एक बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है. एक दोस्‍त के जन्‍मदिन की पार्टी मनाने के बाद वापस लौटते समय युवती को दो युवकों ने जबरन अपने साथ बैठा लिया और चलती कार में रेप की घटना को अंजाम दिया. यह घटना पंजाब के लुधियाना शहर की है.

पीड़िता ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि दोनों आरोपी उसके दोस्त हैं और एक निजी होटल में काम करते हैं. हम अपने दोस्‍त की जन्‍मद‍िन की पार्टी मनाने गए हुए थे.

घटना वाले दिन यह लोग लुधियाना के सराभा नगर में एक जन्मदिन की पार्टी मनाने के बाद वापस जाने को थे कि दोनों आरोपियों ने पीड़ित लड़की को जबरन अपनी गाड़ी में बैठा लिया.

उसके बाद एक आरोपी गाड़ी चलाता रहा और दूसरे आरोपी ने महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. इसके बाद वह उसे गाड़ी से उतार कर भाग गए.

सराभा नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इस वारदात में शामिल कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी करने में जुट गई है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story