भारत

डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने पढ़ी नमाज, सुरक्षाकर्मी पर गिरी गाज

jantaserishta.com
3 April 2025 4:53 PM IST
डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने पढ़ी नमाज, सुरक्षाकर्मी पर गिरी गाज
x
वीडियो हुआ वायरल.
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक महिला द्वारा ईद के दिन डीएम ऑफिस के बाहर नमाज पढ़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया. बताया जा रहा है कि करीब आधा घंटे महिला डीएम ऑफिस के बाहर बैठी रही. लेकिन किसी कर्मचारी की नजर उसपर नहीं पड़ी, ना ही किसी ने उसे टोका.
हालांकि, जब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया. खुद डीएम हमीरपुर ने इस वीडियो का संज्ञान लिया और उक्त महिला पर मुकदमा दर्ज कर एक्शन लेने का आदेश दिया. वहीं, डीएम ऑफिस में तैनात सुरक्षाकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया.
आपको बता दें कि पूरा मामला हमीरपुर जिला मुख्यालय स्थित कलेक्टर प्रांगण का है, जहां जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर एक महिला पहुंची थी. इस दौरान वह ऑफिस के बाहर ही बैठकर नमाज अदा करने लगी. चूंकि, ईद की छुट्टी थी और ऑफिस भी बंद था, इसलिए किसी की नजर महिला पर नहीं पड़ी. ऑफिस के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी भी महिला को नहीं देख पाया.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला इधर-उधर देखकर डीएम ऑफिस के सामने वाले दरवाजे के पास पहुंची. फिर उसने जमीन में कुछ बिछाया और उसपर बैठकर नमाज अदा करने लगी. नमाज अदा करने के बाद वह पास में मौजूद पिलर को गले लगाने लगी.
महिला का ये वीडियो जैसे ही वायरल हुआ जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया. एसडीएम, सीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर जांच करने पहुंच गए. सीसीटीवी कैमरों की मदद से महिला की तलाश की जा रही है. जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए महिला पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए, साथ ही ऑफिस की सुरक्षा में तैनात कर्मियों को सस्पेंड करने के आदेश भी दे दिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story