भारत

सामूहिक दुष्कर्म, मजदूर महिला को स्थानीय युवकों ने बनाया निशाना

jantaserishta.com
17 March 2026 5:15 PM IST
सामूहिक दुष्कर्म, मजदूर महिला को स्थानीय युवकों ने बनाया निशाना
x

सांकेतिक तस्वीर

पति से नाराज होकर घर से निकली थी.
मथुरा: मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में दिल्ली निवासी मजदूर महिला के साथ दो स्थानीय युवकों, राजकुमार और दुर्गेश ने सामूहिक दुष्कर्म किया. यह घटना तब हुई जब महिला पति से नाराज होकर घर से निकली थी और आरोपियों ने रास्ता बताने के बहाने उसे बाइक पर बैठा लिया.
घटना के बाद पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए घेराबंदी की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में मुख्य आरोपी राजकुमार पैर में गोली लगने से घायल हो गया. पुलिस ने राजकुमार के साथ उसके साथी दुर्गेश को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं.
पीड़ित महिला वृंदावन में रहकर मजदूरी करती थी. पति से अनबन के बाद वह मानसिक रूप से परेशान होकर घर से निकली थी. इसी का फायदा उठाकर मांट निवासी राजकुमार और दुर्गेश ने उसे लिफ्ट दी और सूनसान जंगल में ले जाकर उसके साथ हैवानियत की. इस खौफनाक वारदात से टूट चुकी महिला ने यमुना में कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने की कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे सही समय पर बचा लिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी.
सीओ मांट संदीप कुमार के मुताबिक, पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी तभी मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई. घायल बदमाश राजकुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल सामान और हथियार जब्त कर लिए हैं. इस त्वरित कार्रवाई से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story