भारत

महिला ने 3 मासूम बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, मंजर देख सिहर गए लोग

jantaserishta.com
10 Aug 2025 6:00 PM IST
महिला ने 3 मासूम बच्चों संग नहर में लगाई छलांग, मंजर देख सिहर गए लोग
x
पूछताछ जारी.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में रक्षाबंधन के दिन दिल को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई. नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रिसौरा गांव की रहने वाली 30 वर्षीय रीना देवी ने घरेलू कलह से तंग आकर अपने तीन मासूम बच्चों के साथ केन नहर में छलांग लगाकर जान दे दी. चारों शव मिलने से पूरे इलाके में मातम पसर गया और जिसने भी यह दृश्य देखा, उसकी रूह कांप उठी.
जानकारी के मुताबिक, रीना का पति अखिलेश मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था और कुछ महीनों के लिए शहर भी कमाने जाता था. हाल के दिनों में वह शराब का आदी हो गया था और पत्नी-बच्चों से दूरी बना ली थी. घर की आर्थिक स्थिति बिगड़ने के बावजूद वह राशन-पानी की व्यवस्था पर ध्यान नहीं देता था. रीना कई बार बच्चों की जरूरतों और राशन को लेकर कहती, लेकिन हर बार विवाद और कहासुनी हो जाती. इसी बेरुखी और अनसुनी से परेशान होकर रीना ने यह खौफनाक कदम उठाया.
घटना के दिन रीना अपने बच्चों हिमांशु (9), अंशी (5) और प्रिंस (3) को लेकर घर से निकली. नहर के पास उसने अपना दुपट्टा, कंगन और कुछ सामान रखा, फिर एक कपड़े से बच्चों को अपने शरीर से बांधा और छलांग लगा दी. छोटे बेटे को कमर से, जबकि दो अन्य बच्चों के हाथ अपने शरीर से कपड़े में कसकर बांध दिए.
पति ने जब घर पर पत्नी और बच्चों को न पाया तो खोजबीन शुरू की. इसी बीच नहर किनारे महिला का सामान मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया. उफनाई नहर का पानी कम कराया गया और स्थानीय गोताखोरों की मदद से करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद महिला और तीनों बच्चों के शव बरामद किए गए.
एएसपी शिवराज ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू कलह और पति की शराब पीने की वजह से विवाद की पुष्टि हुई है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पति अखिलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया है, जहां लोग मासूम बच्चों की मौत पर गहरा दुख जता रहे हैं और सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इनका कसूर क्या था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null