तालाब में डूबने से दो बच्चों समेत एक महिला की मौत, जाने कहा हुआ ऐसा

दुकमा. झारखंड के दुमका जिले में दो बच्चों और एक महिला की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई. उपमंडलीय अधिकारी माहेश्वर महतो ने बताया कि घटना रविवार को हंसडीहा थाना क्षेत्र के अलुबेड़ा गांव की है, जब सात वर्षीय बिमल मुरमू और छह साल के राजकुमार हेमब्रम तालाब में नहाने गए थे. उन्होंने बताया कि दोनों बच्चों के डूबने की सूचना मिलने पर बिमल की मां सूरजमणि ने उन्हें बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी लेकिन वह भी उसमें डूब गईं. अधिकारी ने बताया कि सूरजमणि का शव ग्रामीणों की मदद से कल देर शाम को तालाब से निकाल लिया गया था लेकिन बच्चों के शव सोमवार सुबह तालाब से निकाले जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





