खाट में हाथ-पैर बांधकर पति को जलाया, मुस्लिम युवक के प्यार में पागल महिला की करतूत

यूपी। सिद्धार्थनगर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रेहरा में एक महिला ने गुरुवार रात दूसरे धर्म के कथित प्रेमी संग मिलकर घर में पति को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल डालकर आग के हवाले कर दिया। पिता और पड़ोसियों ने किसी तरह आग बुझाई। बेंवा सीएचसी से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज, बस्ती रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौका मुआयना कर साक्ष्य एकत्रित किए। पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर महिला और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है।
रेहरा गांव के रहने वाले घम्मल प्रसाद गौतम ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसके बेटे लालजी गौतम की पत्नी पूजा गौतम का गोरखपुर के रहने वाले फिरोज से प्रेम संबंध था। वह घर आता-जाता रहता था। गुरुवार को भी फिरोज घर आया और रात करीब 10 बजे बहू पूजा के साथ मिलकर बेटे लालजी को चारपाई से बांधकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। उसके चिल्लाने पर घर के अंदर गए तो देखा कि वह जल रहा था। तत्काल 108 एंबुलेंस बुलाई और उसे बेंवा सीएचसी ले गए। वहां से बस्ती के कैली अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने हालत नाजुक बताई है।
वहां से रेफर किए जाने पर आर्थिक तंगी के चलते परिजन उसे घर ले आए हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी बृजेश कुमार वर्मा, थानाप्रभारी श्रीप्रकाश यादव ने मौके पर पहुंचकर पिता और पड़ोसियों का बयान दर्ज किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।





