
x
ई-रिक्शा चलाने वाली महिला के नाम पर 15 करोड़ का फर्जी खेल!
Kanpur कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ई-रिक्शा चालक महिला के नाम पर 15 करोड़ रुपये के फर्जी वित्तीय लेनदेन का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिलने के बाद महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।
पीड़ित महिला अर्चना मिश्रा बेहद साधारण परिवार से हैं और अपने परिवार के भरण-पोषण के लिए ई-रिक्शा चलाकर जीवन यापन करती हैं। आरोप है कि जालसाजों ने उनके पैन कार्ड, आधार कार्ड जैसे व्यक्तिगत दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उनके नाम पर फर्जी बैंक खाते खुलवा लिए। इन खातों के जरिए लगभग 15 करोड़ रुपये का संदिग्ध लेनदेन किया गया, जिसकी जानकारी महिला को बिल्कुल नहीं थी। मामला तब सामने आया जब आयकर विभाग ने इन खातों में भारी टर्नओवर को देखते हुए टैक्स देनदारी का नोटिस जारी किया।
नोटिस मिलने के बाद पीड़िता मानसिक रूप से सदमे में आ गई और तुरंत पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया है कि यह पूरा मामला सुनियोजित साइबर फ्रॉड का है, जिसमें उसके दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और बैंक खातों, दस्तावेजों तथा लेनदेन की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।
Next Story





