भारत

रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से महिला की मौत, FSL की टीम मौके पर

jantaserishta.com
25 Jun 2023 2:12 PM IST
रेलवे स्टेशन परिसर में करंट लगने से महिला की मौत, FSL की टीम मौके पर
x
रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जिसमें एक महिला की जान चली गई.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में लगातार बारिश के कारण जलभराव के बीच नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बिजली के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान साक्षी आहूजा के रूप में हुई। शनिवार रात वह अपने पति के साथ कहीं जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन आई थी।
भारी बारिश के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जलजमाव वाली पटरियों में करंट आने के कारण महिला की मौत हुई। सूत्रों ने बताया बिजली की लाइनें पानी में डूबी हुई थीं और जिसमें करंट दौड़ रहा था,महिला उसकी चपेट में आई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं रेलवे अधिकारी और पुलिस घटना की जांच कर रही हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story