भारत
मोबाइल की जिद बनी काल! मासूम बच्चे के साथ महिला ने कुएं में कूदकर दी जान
jantaserishta.com
2 Feb 2026 9:47 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
हृदयविदारक खबर.
बीड: महाराष्ट्र के बीड जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक 24 साल की महिला ने पति द्वारा नया मोबाइल फोन न दिलाए जाने से नाराज होकर अपने साढ़े तीन साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी. यह हृदयविदारक घटना बीड तालुका के लिंबारूई इलाके की है.
मृतक महिला की पहचान प्राजक्ता उर्फ 24 साल की राधा रामेश्वर दराडे के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, प्राजक्ता पिछले कुछ दिनों से अपने पति रामेश्वर बाबासाहेब दराडे से नया मोबाइल दिलाने की मांग कर रही थी. पति द्वारा मोबाइल दिलाने में असमर्थता जताने पर दोनों के बीच विवाद हुआ. इसी विवाद और गुस्से के आवेश में आकर प्राजक्ता ने अपने 3 साल 5 महीने के मासूम बेटे वेदांत के साथ खेत के कुएं में छलांग लगा दी.
यह घटना 31 दिसंबर 2025 को घटित हुई थी. शुरुआत में पुलिस ने इसे आकस्मिक मृत्यु (ADR) के तौर पर दर्ज किया था. हालांकि, गहन जांच और पति के पूरक बयान के बाद चौंकाने वाला सच सामने आया. तारीख 31 जनवरी 2026 को इस मामले में विस्तृत एफआईआर दर्ज की गई. धमासूम वेदांत को पानी में डुबोकर मारने के आरोप में मृत मां (प्राजक्ता) के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. बीड ग्रामीण थाना के पुलिस निरीक्षक अशोक मुदिराज मामले की आगे की जांच कर रहे हैं.
एक मामूली मोबाइल फोन के लिए दो जिंदगियों के इस तरह दुखद अंत ने पूरे लिंबारूई परिसर को झकझोर कर रख दिया है. समाजशास्त्री और विशेषज्ञ ऐसी घटनाओं को बढ़ते मानसिक तनाव और छोटी-छोटी बातों पर अनियंत्रित होते गुस्से का परिणाम मान रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





