भारत
प्यार में 'सुसाइड' की धमकी! मोबाइल टावर पर चढ़कर युवती बोली- प्रेमी से कराओ शादी, नहीं तो कूद जाऊंगी"
jantaserishta.com
29 May 2026 10:04 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
राजगढ़: मध्य प्रदेश में राजगढ़ जिले के सुठालिया नगर के बस स्टैंड स्थित मोबाइल टावर पर गुरुवार शाम करीब 6 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 22 साल की युवती अपने प्रेमी से शादी कराने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई. ऊंचे टावर पर चढ़ी युवती जोर-जोर से चिल्लाते हुए अपने प्रेमी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगी.
युवती का कहना था कि यदि उसके प्रेमी को नहीं बुलाया गया तो वह टावर से कूद जाएगी. घटना की जानकारी लगते ही बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलने पर युवती के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवती अपनी जिद पर अड़ी रही. काफी देर तक मौके पर प्रेम प्रसंग का हाई वोल्टेड ड्रामा चलता रहा.
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, थाना प्रभारी और नगर परिषद की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने टावर पर चढ़ी युवती को समझाने की कोशिश की. इसके बाद युवती के प्रेमी को मौके पर बुलाया गया शादी करने का भरोसा दिया गया तब जाकर शाम करीब 7 बजे युवती को सुरक्षित टावर से नीचे उतारा गया.
इसके बाद पुलिस युवती और उसके प्रेमी को थाने लेकर पहुंची, जहां दोनों से पूछताछ की जा रही है. सुठालिया थाना प्रभारी अनिल रहोरिया ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. लड़की के परिजन लड़के से शादी कराने के लिए तैयार नहीं थे, जिसके चलते युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई थी. थाना प्रभारी के अनुसार लड़के के परिजन शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन लड़की पक्ष अभी सहमत नहीं है. फिलहाल युवती और उसके परिजनों को थाने बुलाकर पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





