भारत

टैक्सी ड्राइवर के लिए बैंक में अधिकारी पति को दिया धोखा, साजिश का कॉल रिकॉर्डिंग से पर्दाफाश

jantaserishta.com
10 April 2026 8:53 AM IST
टैक्सी ड्राइवर के लिए बैंक में अधिकारी पति को दिया धोखा, साजिश का कॉल रिकॉर्डिंग से पर्दाफाश
x
जानें स्टोरी.
अलवर : राजस्थान के अलवर जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला को टैक्सी ड्राइवर से प्यार हो गया. यह रिश्ता इतना आगे बढ़ गया कि दोनों ने साथ मिलकर महिला के पति को रास्ते से हटाने की योजना बना डाली. हालांकि समय रहते साजिश का खुलासा हो गया और अब पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला अलवर जिले के गोविंदगढ़ कस्बे का है. यहां रहने वाली अर्चना अरोड़ा की शादी साल 2018 में कर्णव खत्री से हुई थी, जो जयपुर में एक प्राइवेट बैंक में मैनेजर के पद पर काम करता है. दोनों के दो बच्चे भी हैं.
कर्णव की नौकरी जयपुर में होने के कारण अर्चना अक्सर उससे मिलने टैक्सी से जयपुर जाया करती थी. इसी दौरान उसकी मुलाकात टैक्सी ड्राइवर ऋषभ शर्मा से हुई. धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और यह बातचीत जल्द ही प्यार में बदल गई. दोनों एक-दूसरे के करीब आते गए और साथ रहने का फैसला कर लिया. इस बीच अर्चना और ऋषभ ने कर्णव को रास्ते से हटाने की योजना भी बना ली. पुलिस जांच में सामने आया कि एक दिन कर्णव जयपुर से अलवर लौट रहा था और उसी टैक्सी में सवार था, जिसे ऋषभ चला रहा था. रास्ते में कर्णव पीछे की सीट पर सो गया. ऋषभ को लगा कि वह सो चुका है और उसने अर्चना को फोन कर बात करना शुरू कर दिया.
फोन पर बातचीत के दौरान ऋषभ ने अर्चना से कहा कि तुम्हारा पति मेरे साथ गाड़ी में है और अगर कहो तो आज ही उसे रास्ते से हटा सकता हूं. हालांकि अर्चना ने उस समय उसे मना कर दिया, लेकिन यह पूरी बातचीत कर्णव ने सुन ली और चुपचाप उसका वीडियो और ऑडियो रिकॉर्ड कर लिया.
इस घटना के बाद कर्णव के होश उड़ गए और उसने अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया. जांच के दौरान उसे अर्चना के फोन से दोनों के बीच लंबी बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मिली, जिससे उनके संबंधों की पुष्टि हो गई. जब कर्णव ने अर्चना से इस बारे में सवाल किया, तो वह घबरा गई. कर्णव ने ऋषभ के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिस पर अर्चना ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया.
कुछ समय बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया, लेकिन अर्चना ने इसके लिए कर्णव से 50 लाख रुपये की मांग की. जब कर्णव ने पैसे देने से मना कर दिया, तो अर्चना अपने प्रेमी ऋषभ के साथ घर से फरार हो गई. बताया जा रहा है कि 7 सितंबर 2025 को अर्चना घर से 5 लाख रुपये, जेवरात और एक छोटे बच्चे को लेकर मायके चली गई थी. बाद में बातचीत के बाद कर्णव उसे वापस घर ले आया था, लेकिन इसके बाद भी दोनों के बीच संबंध खत्म नहीं हुए.
इस बीच कर्णव ने मार्च 2026 में पुलिस में अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं मिल रहा था. करीब एक महीने तक फरार रहने के बाद अर्चना और ऋषभ खुद ही अलवर के मिनी सचिवालय में पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंच गए. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
डिप्टी एसपी अंगद शर्मा के अनुसार, दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां अदालत ने अर्चना को जेल भेज दिया, जबकि ऋषभ को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है. फिलहाल पुलिस ऋषभ से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि किस तरह अवैध संबंध और लालच परिवारों को तोड़ने के साथ-साथ अपराध की ओर भी ले जा सकते हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story