
x
Etawah इटावा। उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के वैदपुरा थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक गंभीर और अमानवीय घटना सामने आई है। यहां एक महिला और युवक के साथ मारपीट की गई और उनका मुंह काला कर पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कई लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, तीन बच्चों की मां 26 मार्च को अपनी मर्जी से मैनपुरी जिले के एक युवक के साथ चली गई थी। अगले दिन 27 मार्च की शाम को परिजन उसे ढूंढकर वापस घर ले आए। महिला का आरोप है कि घर लौटने के बाद उसके साथ मारपीट की गई और उसे प्रताड़ित किया गया।
महिला का आरोप है कि 27 मार्च की रात परिजनों ने उससे फोन कराकर युवक को गांव के पास बुलवाया। महिला के बुलावे पर युवक रात करीब 11 बजे गांव पहुंचा, जहां पहले से मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसके साथ जमकर मारपीट की गई और पूरी रात एक कमरे में बंद रखा गया। शनिवार सुबह करीब 5 बजे उसका मुंह काला कर दिया गया। युवक को भी लात-घूंसों और जूते-चप्पलों से पीटा गया। इसके बाद दोनों को गांव में जुलूस के रूप में घुमाया गया। इस दौरान कुछ लोग चप्पलों की माला पहनाने की तैयारी भी कर रहे थे, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही वैदपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जुलूस में शामिल कई लोगों को पकड़ लिया। पुलिस महिला और युवक को भी थाने ले आई। थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के मुताबिक, महिला के साथ मारपीट के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शांति भंग की आशंका में कार्रवाई की गई है। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि महिला के पति, देवर समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
Tagsइटावावैदपुरा थानाप्रेम प्रसंगमहिला प्रताड़नामुंह कालागांव में जुलूसपुलिस कार्रवाईउत्तर प्रदेश अपराधगिरफ्तारीकानून व्यवस्थाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





