भारत
हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला गिरफ्तार, वारदात के बाद चली गई थी कहां? जानें
jantaserishta.com
27 Nov 2025 4:14 PM IST

x
कोर्ट ने 19 मई 2022 को उसे अपराधी घोषित किया था.
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चार साल बाद समयपुर बादली में हत्या के मामले में फरार चल रही महिला को गिरफ्तार किया है। रोहिणी कोर्ट ने 19 मई 2022 को उसे अपराधी घोषित किया था। 21 नवंबर 2021 को अभिषेक उर्फ मोनू अपने पैसे लेने के लिए आरोपी हुकम चंद के घर गया था। गुस्से में हुकम चंद ने अपने परिवार के सदस्यों सोनू, सुनील और पत्नी को बुलाया और मोनू को बुरी तरह पीट दिया। इलाज के दौरान मोनू की अस्पताल में मौत हो गई थी। इस मामले में हुकम चंद, सोनू और सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन आरोपी पत्नी फरार हो गई थी। पुलिस उसे काफी समय से खोज रही थी।
मुखबिर की सूचना पर बुधवार को इंस्पेक्टर पुखराज के नेतृत्व में एक टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। इस टीम में एसआई खुशबू, एएसआई पवन, एएसआई प्रदीप, हेड कॉन्स्टेबल मुकेश और सचिन शामिल थे।
दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपी महिला नैनीताल (उत्तराखंड) की रहने वाली है। मर्डर के बाद वह नवंबर 2021 में नैनीताल भाग गई थी और जनवरी 2025 में दिल्ली के सिरसपुर में लौट आई थी। उसका पति पहले ही न्यायिक हिरासत में था।
इससे पहले दिल्ली के द्वारका जिले के थाना बिंदापुर क्षेत्र में एक 86 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सोने के आभूषण लूटने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने किराए पर कमरा लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो महिलाएं, एक युवक, और उनका मित्र शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए सभी सोने के आभूषण, 1 जोड़ी सोने की चूड़ियां, 1 जोड़ी सोने के झुमके, और 1 सोने की अंगूठी बरामद की थी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतन मेहतो (19), राजू कुमार (27), अंजलि (24) और रंजू (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने लूट की वारदात का पर्दाफाश करते हुए बुजुर्ग महिला के सभी सोने के आभूषण सफलतापूर्वक बरामद कर लिए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





