भारत

विदेश से लौटी पत्नी...और ऐसे उजड़ गया परिवार...दो की हत्या एक गंभीर!

jantaserishta.com
22 Oct 2026 4:32 PM IST
विदेश से लौटी पत्नी...और ऐसे उजड़ गया परिवार...दो की हत्या एक गंभीर!
x
जानें पूरा मामला.
तिरुवनंतपुरम: केरल के इडुक्की जिले में एक शख्स ने अपनी ही पत्नी और सास की हत्या कर दी. इस हमले में आरोपी का ससुर भी घायल हो गया. यह पूरी घटना पीरमेड के ग्लेनमैरी एस्टेट स्थित घर में हुई. गुरुवार को ये मामला सामने आया. पुलिस के मुताबिक, घटना बुधवार रात हुई की है. वारदात के कुछ समय बाद ही आरोपी प्रिंस (40) को हिरासत में ले लिया गया.
मृतकों की पहचान प्रिंस की पत्नी प्रियंका (35) और उसकी मां नेसम्मा (60) के रूप में हुई है. प्रियंका के पिता इजरावेल (65) हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें इलाज के लिए पड़ोसी कोट्टायम जिले के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस के मुताबिक, प्रिंस के घर पहुंचने के बाद ही उसकी पत्नी प्रियंका से बहस हो गई. इसके बाद उसने प्रियंका और उसकी मां पर एक हथियार से हमला कर दिया. इस दौरान पत्नी के पिता इजरावेल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह भी हमले में घायल हो गए.
एफआईआर के मुताबिक, आरोपी अपनी पत्नी और उसके माता-पिता से रंजिश रखता था. आरोप है कि उसने उन सभी को जान से मारने के इरादे से पिछली रात उनके घर के सामने हमला किया. प्रियंका हाल ही में खाड़ी देश से केरल लौटी थी. पुलिस ने बताया कि उसके वापस आने के बाद से दंपति के बीच घरेलू विवाद चल रहा था. हालांकि, पुलिस ने इन विवादों के बारे में कोई और जानकारी नहीं दी है.
मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या और धारा 109(1) के तहत हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि घायल इजरावेल का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story