भारत

रईसजादे ने लेम्बोर्गिनी से लोगों को रौंदा, अब मामले में SHO पर गिरी गाज

jantaserishta.com
9 Feb 2026 8:52 PM IST
रईसजादे ने लेम्बोर्गिनी से लोगों को रौंदा, अब मामले में SHO पर गिरी गाज
x
देखें वीडियो.
कानपुर: यूपी के कानपुर में लैंबॉर्गिनी कार से हुए सड़क हादसे के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है. 8 फरवरी 2026 को ग्वालटोली थाना क्षेत्र में हुई दुर्घटना के प्रकरण में प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर पुलिस आयुक्त ने थाना ग्वालटोली के प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है.
बताया गया है कि रविवार शाम करीब 3:15 बजे Rev-3 मॉल के पास एक लग्जरी लैंबॉर्गिनी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े लोगों और कई वाहनों से टकरा गई, जिससे कई लोग घायल हो गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बिजनेसमैन के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा चला रहे थे.
हादसे के बाद पुलिस कार को थाने ले गई, जहां आरोपी को कथित तौर पर “वीआईपी ट्रीटमेंट” दिए जाने के आरोप लगे. वायरल वीडियो में पुलिसकर्मी गाड़ी पर कवर डालते नजर आए, जबकि आरोपी के साथ मौजूद बाउंसर गाड़ी के पास खड़े होकर निगरानी करते दिखे. आरोप है कि बाउंसरों ने पीड़ित पक्ष के परिजनों के साथ अभद्रता भी की और यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ.
मामले में डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है. एक वीडियो में हादसे के बाद आरोपी शुभम/शिवम को कार से निकलते देखा गया है, हालांकि उसका नाम एफआईआर में नहीं होने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सभी तथ्यों को जांच में शामिल किया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
पीड़ित परिवार का आरोप है कि बाउंसरों ने उनसे अभद्र व्यवहार किया और यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ. वायरल क्लिप में कुछ लोग गाड़ी को ढकने का विरोध करते भी दिख रहे हैं. पूरे मामले को लेकर सवाल उठ रहे हैं, जबकि पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null