भारत
नींद का झोंका बना काल, खाई में गिरी कार, महिला की गई जान
jantaserishta.com
9 April 2025 12:00 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर (AI)
बच्चे हुए घायल.
एटा: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक हादसा हो गया. जहां एक कार खाई में गिर गई. जिससे एक महिला की मौत हो गई और उसके दो बच्चे घायल हो गए. घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने बताया कि बुधवार को यहां एक कार के खाई में गिर जाने से एक महिला की मौत हो गई और उसकी दो बेटियां घायल हो गईं. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब कार चालक मुकेश को गाड़ी चलाते समय झपकी आ गई, जिससे कार सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी.
दुर्घटना में मुकेश की पत्नी मीनू (35) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी दो बेटियां - शिवानी (10) और सुहानी (5) गंभीर रूप से घायल हो गईं. मुकेश ने पुलिस को बताया कि दुर्घटना के समय परिवार जालौन जिले के राठौरपुरा से कुरुक्षेत्र जा रहा था.
फिलहाल मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





