भारत

बारिश के बीच बिल्डिंग की दीवार गिरी, कई लोग घायल हुए

jantaserishta.com
9 Aug 2025 1:11 PM IST
बारिश के बीच बिल्डिंग की दीवार गिरी, कई लोग घायल हुए
x
सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे.
नई दिल्ली: दिल्ली में शनिवार को बारिश के बीच दक्षिण-पूर्वी के जैतपुर इलाके में एक इमारत की दीवार ढह गई। इस हादसे में कम से कम 8 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।
राजधानी दिल्ली में शनिवार सुबह हुई बारिश के कारण जलभराव और लंबे ट्रैफिक जाम की खबरें आईं। कई इलाकों में लंबे ट्रैफिक जाम की खबरें आने से शहर थम सा गया। बारिश की वजह से जगह-जगह पर सड़कों पर जलभराव देखने को मिला है। पालम मोड इलाके में एयरपोर्ट से धौला कुआं जाने वाले रास्ते पर जलभराव के कारण लोगों को भारी समस्या हुई। एक से डेढ़ फीट तक पानी सड़क पर भरा रहा, जिसकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नई दिल्ली के आईटीआई इलाके से भी तस्वीरें सामने आई, जहां सड़क पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि, सुबह का वक्त होने पर ज्यादा ट्रैफिक नहीं था, जिससे स्थिति सामान्य नजर आई। इसी तरह बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में जबरदस्त जलभराव देखने को मिला। राहगीर कई फीट पानी से गुजरने को मजबूर होते दिए। मादीपुर इलाके के विशाल एन्क्लेव रोड पर भी पानी भर गया, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए लिखा, "आसमान में बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही शहर के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) भी चल सकती हैं।" इस बीच, मौसम विभाग ने लोगों से सावधानी से गाड़ी चलाने, सड़कों पर पैदल सावधानी से चलने और बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों के नीचे छिपने से बचने की सलाह दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story