भारत

ताजमहल परिसर से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा...

jantaserishta.com
26 Jan 2026 4:22 PM IST
ताजमहल परिसर से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मचा...
x
देखें वीडियो.
आगरा: अखिल भारत हिंदू महासभा के पदाधिकारियों ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर आगरा स्थित ताजमहल के मुख्य मकबरे पर तिरंगा फहरा दिया. शहर महामंत्री नंदू कुमार और मंडल महामंत्री नितेश भारद्वाज ने इस दौरान वहां राष्ट्रगान भी गाया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है.
झंडा फहराने वालों का कहना है कि उन्होंने मुख्यमंत्री के मदरसों और मस्जिदों में ध्वजारोहण अनिवार्य करने के आह्वान के तहत संगठन ने इस कार्य को अंजाम दिया. वर्ष 1632 में ताजमहल का निर्माण शुरू होने के बाद से साल 2026 में पहली बार वहां राष्ट्रीय ध्वज फहराने का दावा किया गया है.
आपको बता दें कि ताजमहल परिसर में तिरंगा फहराने और राष्ट्रगान गाने का वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, तेजी से वायरल हो गया. हिंदू महासभा ने पहले ही ऐसा करने का ऐलान पहले ही कर दिया था. वीडियो में संगठन के नेता राष्ट्रीय गौरव के साथ ध्वजारोहण करते नजर आ रहे हैं. फिलहाल, इस घटना के बाद से ताजमहल की सुरक्षा और नियमों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और विभाग में खलबली मची है.
गौरतलब है कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब ताजमहल परिसर में हिंदूवादी संगठनों ने ऐसी घटना की हो. इसके पहले यहां जलाभिषेक के लिए लोग जमा हुए थे. उसके पहले भगवा झंडे लेकर घुसने का प्रयास हुआ था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story