भारत

जिला अस्पताल का ऐसा वीडियो सामने आया...अस्पताल प्रशासन की किरकिरी, जांच के आदेश

jantaserishta.com
16 March 2026 5:55 PM IST
जिला अस्पताल का ऐसा वीडियो सामने आया...अस्पताल प्रशासन की किरकिरी, जांच के आदेश
x
वीडियो हुआ वायरल.
वाराणसी: उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को लेकर सरकार भले ही लगातार बेहतर सुविधाओं और सख्त निगरानी के दावे करती रही हो, लेकिन कभी-कभी सामने आने वाली घटनाएं इन दावों पर सवाल खड़े कर देती हैं. ताजा मामला वाराणसी के दीनदयाल जिला अस्पताल से जुड़ा है, जहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को असहज स्थिति में डाल दिया है.
वायरल वीडियो में अस्पताल की पैथोलॉजी लैब के अंदर कुछ कर्मचारी कथित तौर पर शराब पीते हुए नजर आ रहे हैं. हैरान करने वाली बात यह है कि यह कथित पार्टी उसी जगह हो रही है, जहां मरीजों की जांच के लिए संवेदनशील और महंगी मशीनें लगी होती हैं. वीडियो में एक टेबल पर गिलास रखे हुए दिखाई दे रहे हैं और साथ में चिकन व अन्य स्नैक्स भी रखे नजर आ रहे हैं.
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई देने वाले लोग अस्पताल के लैब टेक्नीशियन और पैथोलॉजी से जुड़े अन्य कर्मचारी हो सकते हैं. हालांकि फिलहाल प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर किसी की पहचान की पुष्टि नहीं की है. वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की चर्चा शुरू हो गई.
मामले की गंभीरता को देखते हुए दीनदयाल जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) डॉ. आरएस राम ने जांच के आदेश दे दिए हैं. उन्होंने बताया कि वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान करने के लिए एक जांच समिति गठित की गई है. जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
हालांकि अस्पताल प्रशासन की ओर से यह भी कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो संभवतः पुराना हो सकता है. फिर भी प्रशासन इस मामले को हल्के में नहीं ले रहा है और पूरी पड़ताल की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story